Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्वास्थ्य सेवा केंद्र से युवती को भेजे अश्लील मैसेज

स्वास्थ्य सेवा केंद्र से युवती को भेजे अश्लील मैसेज

-


इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र की एक सोसायटी में महिला को स्वास्थ्य सेवा केंद्र के युवक ने फोन नंबर लेकर अश्लील मैसेज भेज दिए। महिला को विरोध करने पर मारने की धमकी दी है।

महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सेवा केंद्र पर फोन किया था। केंद्र में युवक से बात हुई थी जिसके बाद उनके विभिन्न प्रकार के टेस्ट करने के लिए सैंपल लिए गए थे। आरोप है कि सेवा केंद्र पर दूसरे युवक ने उनका नंबर लेकर अश्लील मैसेज करने शुरू कर दिए। उन्होंने उसकी गंदी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, महिला ने कई दिनों तक उसकी बातों को नजरअंदाज किया। एक रात आरोपी ने उन्हें फिर अश्लील मैसेज भेजे। वह उन पर अपनी बात नहीं मानने पर मारने की धमकी दे रहा है। परेशान होकर उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को मनचले पर मुकदमा कराया है।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि नामजद आरोपी को फोन नंबर के आधार पर ट्रेस कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts