Homeउत्तर प्रदेशMeerutगणतंत्र दिवस पर स्टेडियम से निकाली गई साइकिल रेस

गणतंत्र दिवस पर स्टेडियम से निकाली गई साइकिल रेस

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय लखनऊ के आदेशों को लेकर शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टडियम मे साइकिल रेस का आयोजन किया गया। रेस की शुरूआत सुबह साढ़े 7 बजे क्षेत्रीय खेल कार्यालय से हुई।

इसमें पुरूष ओपेन वर्ग की 5 किमी एवं महिलाओं की 3 किमी प्रतियोगिता हुई। रेस में 43 पुरूष एवं 27 महिलाओं समेत कुल 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साईकिल रेस स्टेडियम साकेत चौराहे से मवाना रोड होते हुए गांगानगर चौराहा तक एवं वापसी में उसी रास्ते से होते हुये कैलाश प्रकाश स्पोट्स स्टेडियम चौराहा पर समाप्त हुई। साईकिल रेस प्रतियोगिता का शुभारम्भ अपर सिटी मजिस्ट्रेट द्वितीय सिविल लाइन महेश कुमार दीक्षित द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। साईकिल रेस प्रतियोगिता समाप्ति के बाद साढ़े 8 बजे ध्वजारोहन किया गया जिसमें समस्त स्टाफ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

साईकिल रेस में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पांचवे व छटा स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रा.क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी योगेंद्र पाल सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts