HomeCRIME NEWSमोदीनगर: छात्र को धक्का देकर मोबाइल लूटा

मोदीनगर: छात्र को धक्का देकर मोबाइल लूटा

-


मोदीनगर। फरीद नगर निवासी सुनील कुमार परिवार सहित रहते हैं। देर रात को उनका पुत्र दक्ष बाजार सामान लेने के लिए गया था। वह सामान लेकर पैदल ही अपने घर की और जा रहा था। जब वह बीच रास्ते पर पहुंचा तो उसे एक युवक ने रोक लिया। दक्ष को धक्का देकर युवक ने मोबाइल छीन लिया। जमीन पर गिरने के कारण छात्र घायल भी हो गया।

छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लूट करने वाले आरोपी युवक अंकित शर्मा निवासी गांव भोजपुर को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts