Homeउत्तर प्रदेशMeerutसकौती में मालगाड़ी की चपेट में आने से सिपाही की मौत

सकौती में मालगाड़ी की चपेट में आने से सिपाही की मौत

-


दौराला। दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रेक पर सकौती स्टेशन के पास सायं मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आकर एक सिपाही की मौत हो गई। मृतक सिपाही की जेब रखे मोबाइल पर कॉल आने पर शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृतक सिपाही के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शिनाख्त होने पर सिपाही के शव का पंचनामाभरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सकौती चौकी क्षेत्र के शाहपुर जजीद निवासी 48 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र महाराज सिंह सहारनपुर के बडागांव थाने पर सिपाही के पद पर तैनात था। बताया गया कि बुधवार की सायं अशोक कुमार सहारनपुर डयूटी जाने के लिए शाहपुर जजीद स्थित घर से निकला था। सकौती स्टेशन पर पहुंचने पर मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक सिपाही की शिनाख्त का प्रयास किया,लेकिन शिनाख्त नही हो पाई। मृतक सिपाही की जेब में रखे मोबाइल पर आई कॉल से मृतक की शिनाख्त हुई। कॉल करने मृतक सिपाही की मोदीपुरम निवासी बहन उर्मिला ने शिनाख्त हुई। सिपाही की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts