Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बाईपास पर होटल में तोड़फोड़-फायरिंग

मेरठ: बाईपास पर होटल में तोड़फोड़-फायरिंग

-


मेरठ। दिल्ली-दून बाइपास पर रविवार रात बाइक सवार दस बारह युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ व फायरिंग की। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मुंडाली थाना क्षेत्र के ग्राम रछौती निवासी नागेंद्र नागर का दिल्ली- देहरादून बाईपास पर जानी थाना क्षेत्र में सिल्वर स्पून नाम से होटल- रेस्टोरेंट है। रविवार रात होटल पर चचेरा भाई शुभम सिंह था। रात करीब 12.30 बजे 10-12 बाइक सवार हथियारबंद युवक होटल पर आए। युवकों ने होटल के कर्मचारियों से गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट व तोड़फोड़ की। भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपित युवकों ने फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

होटल संचालक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गल्ले में रखे 80 हजार की नकदी, नागेंद्र की गले की सोने की चेन लूट ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानी पुलिस को तहरीर दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts