Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना: युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

सरधना: युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

-


सरधना। सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला खाकरोबान में नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मोहल्ले के ही तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला खाकरोबान निवासी करण पुत्र मंगल नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मी था। बताया कि बीती शाम परिवार में हुई किसी बात को लेकर करण ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसको नगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेरठ के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, करण की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts