HomeEducation Newsविश्वविद्यालय में छात्रों का हुनर तराशने को टीसीएस तैयार

विश्वविद्यालय में छात्रों का हुनर तराशने को टीसीएस तैयार

-


मेरठ। वेल्यू एडेड और स्किल कोर्स के जरिए शिक्षा एवं उद्योग के बीच मौजूद अंतर को खत्म किया जा सकता है। ये कोर्स विद्यार्थियों की उन जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं जो किसी कारण रेगुलर पढ़ाई में छूट रहे हैं। कोर्स छात्रों को उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार करने में सक्षम हैं।

 

चौ. चरण सिंह विवि कैंपस में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) और आईटी कंपनी टीसीएस के संयुक्त तत्वावधान में वेल्यू एडेड एवं स्किल कोर्सेज पर हुई वर्कशॉप में निदेशक शैक्षिक प्रो. संजीव शर्मा ने उक्त बात कहीं। निदेशक रिसर्च प्रो. वीरपाल ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य और जॉब को लेकर उद्योगों की प्राथमिकताओं में वेल्यू एडेड एवं स्किल कोर्स ब्रिज की भूमिका निभा सकते हैं।

 

टीसीएस कंपनी से प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट डॉ. हिमद्वीप वालिया एवं टीसीएस के जोनल हेड सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि कंपनी शैक्षिक संस्थान एवं उद्योगों की जरुरत के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करती है। विवि जल्द टीसीएस वेल्यू एडेड कोर्स से कॉलेजों को जोड़ने पर निर्णय लेगा। समन्वयक प्रो. मृदुल गुप्ता ने कहा कि शैक्षिक संस्थानों को वेल्यू एडेड और स्किल कोर्स से विद्यार्थियों को जोड़ना पड़ेगा। प्रो. बिंदु शर्मा, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. नीरज सिंघल, प्रो. सरोजिनी ने विचार रखे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts