Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गुरूवार से बकायेदारों पर फिर चलेगा निगम का चाबुक, तैयारी पूरी

मेरठ: गुरूवार से बकायेदारों पर फिर चलेगा निगम का चाबुक, तैयारी पूरी

-

शारदा रिपोर्टर


मेरठ। नगर निगम अपने गृहकर बकायेदारों पर और सख्ती करने जा रहा है। चार दिन पहले ही निगम की टीम ने सरकारी विभागों पर बकाया गृहकर जमा नहीं करने पर तालाबंदी की कार्रवाई की थी। अब निगम निजी बकायेदारों पर शिकंजा कसने जा रहा है।

निगम के गृहकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार यानी 18 जनवरी से निगम ऐसे गृहकर बकायेदारों पर चाबुक चलाने जा रहा है जिनपर निगम का एक लाख तक गृहकर बकाया है। निगम ने ऐसे 1350 बकायेदारों को चिन्हित कर लिया है। साथ ही निगम की ओर से इन्हें नोटिस भी जारी कर दिये गए हैं। तीन दिन का समय दिया गया था जिसके बाद गृहकर जमा नहीं करने वालों की सूची तैयार कर ली गई है। इनमें निगम के सभी 90 वार्डो से 1350 बकायेदारों पर कार्रवाई करने की तैयारी है।

मिली जानकारी के अनुसार निगम का गृहकर विभाग अब सख्ती करने के मूंड में है, ओटीएस की छूट देने के बाद भी निगम को गृहकर की प्राप्ति नहीं हो रही है। जबकि शासन हर माह प्रदेश के हर जिले मेंं बकाया गृहकर की निगरानी कर रहा है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने नगर निगम से बकाया गृहकर वालों के खिलाफ सख्ती करने को कहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts