HomeCRIME NEWSसहारनपुर: परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की डकैती

सहारनपुर: परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की डकैती

-

महिला और बच्चों की पिटाई की, युवक के सिर में तमंचे की बट मारी


सहारनपुर। चार अज्ञात बदमाशों ने दिन निकलते ही एक घर में घुसकर 20 लाख रुपए की डकैती डाली। महिला और बच्चों को बंधक बनाकर बैठा दिया। घर के स्वामी ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उसके सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक की टीम सैंपल उठा रही है। मामला थाना मंडी के पुराने कलसिया रोड का है।

 

 

थाना मंडी के कलसिया रोड पर मंगलवार की सुबह करीब सात बजे चार अज्ञात बदमाश फुरकान के घर में घुस गए। हथियारों के बल पर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। महिला और बच्चों के पिटाई भी की। पीड़ित फुरकान ने बताया कि उसके घर में 20 लाख रुपए कैश और 8 तोले सोना रखा था। जिसे बदमाश डकैती मारकर ले गए।

पीड़ित ने बताया कि उसकी जेब में 15 हजार रुपए थे। बदमाशों ने वह भी जबरन छीन लिए। डकैती की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। जो सैंपल को इकट्ठा कर रही है।

पीड़ित फुरकान ने बताया, अपने भाई का मकान लेने के लिए 25 लाख रुपए का होम लोन कुछ दिन पहले लिया था। लोन का पैसा घर में रखा हुआ था। बदमाश घर में छत के रास्ते घुसे और डकैती की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts