Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सदर सर्राफा से डेढ़ करोड़ का सोना लेकर कारीगर फरार

मेरठ: सदर सर्राफा से डेढ़ करोड़ का सोना लेकर कारीगर फरार

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। सदर सराफा स्थित महबूब छीलाई वाला जो कि सदर सराफा बाजार में आभूषणों पर छीलाई का कार्य करने वाला ठेकेदार है, वह कोलकाता गया हुआ था। उसके पीछे उसका बेटा अमीन यहां पर काम को संभाल रहा था।

 

कारीगर ना होने की वजह से अमीन ने कहीं और से एक या दो कारीगर अरेंज करें, जिन्हें कल रात्रि यानी कि, 13 जनवरी की रात को मनोज वर्मा ने छीलाई हेतु 1 किलो सोने के आभूषण दिए तथा विवेक जैन ने भी लगभग 1 किलो से अधिक सोने के आभूषण छीलाई हेतु वहां पर दिए। आज सुबह महबूब ने इन दोनों को फोन कर बताया कि मेरे बेटे अमीन को मारपीट कर, वह जो टेंपरेरी रूप से छीलाई के कारीगर बुलाए थे, वह सोना लेकर फरार हो गए हैं। वह मेरे बेटे अमीन का मोबाइल भी अपने साथ ले गए हैं। मेरी अमीन से एक ही बार बात हुई है। उसके बाद बात नहीं हो पा रही।

 

इस संबंध में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनन्द अग्रवाल ने एसपी सिटी आयुष सिंह को इस संदर्भ में अवगत करा दिया है। उन्होंने तुरंत इस केस के पीड़ितों से सीओ कैंट आदित्य बंसल से संपर्क कर, सारी स्थिति बताने के लिए कहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts