Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना: नाले में वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी

सरधना: नाले में वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी

-


शारदा न्यूज संवाददाता

सरधना। नगर के बिनोली रोड स्थित मंडी के सामने नाले में वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह जब व्यापारी मंडी पहुंचे तो मंडी के बाहर खुले नाले में शव पड़ा देखा। जिसके बाद नाले में पड़े शव की जानकारी व्यापारियों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको निकाला इसके बाद मृतक की शिनाख्त कृष्णपाल पुत्र अतरे उम्र करीब 60 वर्ष निवासी कस्बा करनावल के रूप में हुई है। वही, लोगों में चर्चा है कि मृतक शराब का आदी था जो रात में शराब पीकर नाले में गिर गया है। इसके बाद युवक की मौत हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts