HomeCRIME NEWSगुरुद्वारे के बाहर आगसेक रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

गुरुद्वारे के बाहर आगसेक रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

-

शारदा न्यूज, मेरठ। थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में गुरुद्वारा थल्ली साहिब के बाहर आग सेक रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय तीरथ सिंह पुत्र प्रभु सिंह किशनपुर गांव में स्थित गुरुद्वारा श्री थल्ली साहिब के बहार देर रात बैठकर आगसेक रहा था। तभी पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर दो गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का पता रविवार की सुबह 6 बजे उस समय लगा जब गुरुद्वारा साहिब के पाठी पाठ करने के लिए गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे। मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

मृतक के पिता प्रभु सिंह ने बताया कि वह शनिवार को अपनी ससुराल गया था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा वहां से आकर वह गुरुद्वारा साहिब में सर्दी होने के कारण आग सेकने लगा। माता-पिता ने सोचा कि तीरथ सिंह अपनी ससुराल रुक गया होगा। परंतु जब सुबह उन्हें उसकी हत्या की खबर लगी तो उनके होश उड़ गए सूचना मिलते ही सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हैं। साथ ही मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई।

 

 

थाना पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। इस पूरी घटना का वाक्य गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें हमलावर द्वारा तीरथ सिंह के सिर पर दो गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल मौके पर को सौरभ सिंह, वह थाना पुलिस मौजूद है। मामले की सूचना तीरथ सिंह की घरवाली को दी गई है जो शनिवार को अपनी मायके गई थी वह भी मौके पर पहुंच रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts