Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति का मनाया स्थापना दिवस

मेरठ: बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति का मनाया स्थापना दिवस

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। शनिवार को बंगाली दुर्गा बड़ी समिति सदर बाजार मेरठ में स्थापना दिवस के उपलक्ष में सत्यनारायण कथा व हवन का आयोजन किया गया।

 

सभी कमेटी के सदस्यों ने एक दूसरे से गले मिलकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कमेटी के प्रधान सचिव श्री अभय मुखर्जी ने बताया कि बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति का गठन 6 जनवरी सन् 1926 में किया गया था। बंगाल से मेरठ में विभिन्न प्रयोजनों से आए कुछ बंगाली परिवारों ने मिलकर इस संस्थान की नींव रखी। तब से आज तक यह समिति निरंतर मां भगवती की पूजा के साथ साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी लिप्त है। मेरठ में अधिकांश बंगाली परिवार इस समिति का हिस्सा है। सदर में स्थित दुर्गाबाड़ी ए.बी. गर्ल्स इंटर कॉलेज भी इसी संस्थान की एक शाखा है।

 

संस्थान के अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास ने बताया की संस्थान में मौजूद मां दुर्गा की वेदी पर गत 217 वर्षों से दुर्गा पूजा होती आ रही है। यह मेरठ के प्राचीनतम पूजा स्थलों में से एक है। हम इस संस्थान के माध्यम से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

आयोजन में दुर्गाबाड़ी ए बी गर्ल्स इंटर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ सुब्रोतो सेन, मैनेजर अजय मुखर्जी एवं अमिताभ मुखर्जी,मोहिनी मुखर्जी, लिपिका चौधरी, मैत्री दास, अल्पना चक्रवर्ती, सुब्रोतो विश्वास, बीजोंन दास, पी.के राय आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts