Homeउत्तर प्रदेशMeerutबीमारी से सीआरपीएफ जवान की मौत, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम...

बीमारी से सीआरपीएफ जवान की मौत, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। खरखौदा क्षेत्र के बवनपुरा निवासी सीआरपीएफ के जवान गुरूवार को निधन हो गया। गमगीन माहौल में गार्ड ऑफ आनर के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। जवान के निधन से परिवार गमगीन है। अंतिम संस्कार गाजियाबाद के मुरादनगर में हुआ है लेकिन सिपाही मूल रूप से खरखोदा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला था।

 

 

बवनपुरा निवासी श्रीभगवान शर्मा मुरादनगर में रहते है। उनका चचेरा भाई निर्दोष शर्मा सन 2009 में सीआरपीएफ में जवान के पद पर भर्ती हुआ। उसकी शादी 2015 में रेखा शर्मा के साथ हुई। करीब एक साल पूर्व कैसर की बीमारी से वह बीमार हो गया। उनका उपचार मुंबई में एक अस्पताल में कराया गया। दाे माह पूर्व गाजियाबाद के अस्पताल में लाया गया। जहां गुरूवार को जवान निर्दोष शर्मा ने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पाकर गांव के लोग मुरादनगर पहुंचे। वही, विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर गार्ड ऑफ अनार दिया।

 

उसके बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने जवान के पिता श्रीभगवान को एक तिरंगा सौंपा।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts