Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बाइक पर सवार तीन युवकों ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार...

मेरठ: बाइक पर सवार तीन युवकों ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो घायल

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर एक तेज रफ्तार बाईक सवाल तीन युवकों ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को उपचार के लिए सुभारती हॉस्पिटल भेज दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर एनएलटी में काम करने वाला जानी खुर्द निवासी अरसलान अपने साथ काम करने वाले दो दोस्तों के साथ एक बाइक पर सवार होकर दिल्ली रोड पर खाना खाने जा रहा था। तभी परतापुर थाने से मात्र कुछ दूरी पर खड़े एक ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद तीनों युवक बाइक सहित गिर गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया जहां उपचार के दौरान अरसलान की मौत हो गई। और उसके दोनों साथी चाहत और सैफ गंभीर रूप से घायल है और उनका उपचार चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts