Homeउत्तर प्रदेशMeerutतेज रफ्तार का कहर: मेरठ में कार ने बाइक सवार दो युवकों...

तेज रफ्तार का कहर: मेरठ में कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

-

  • हापुड रोड़ पर रॉन्ग साइड कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर,
  • एक की मौत एक गंभीर,
  • बिना नंबर की कार पर लगा था भाजपा का स्टीकर।
  • पुलिस कार के मालिक की तलाश में जुटी।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। देर रात्रि करीब 1 बजे लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित हापुड रोड पर रॉन्ग साइड जा रही काले रंग की तेज रफ्तार क्रेटा कार ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज कर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

बिना नंबर की कार पर लगा था भाजपा का स्टीकर।
बिना नंबर की कार पर लगा था BJP का स्टीकर। Photo: Sharda news

 

मेरठ लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित हापुड रोड़ पर मंगलवार देर रात हापुड की और रॉन्ग साइड जा रही एक बिना नबर की तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टक्कर लगने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक को मोर्चरी और घायल को एक निकट के अस्पताल में उपचार के लिए भेजकर क्रेटा कार को कब्जे में ले लिया और कार के मलिक की तलाश में जुट गई।

बुलंदशहर का रहने वाला शाहदान 35 वर्ष हापुड रोड स्थित पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट की फैक्ट्री में नौकरी करता है। मंगलवार रात शाहदान अपने दोस्त अरशद निवासी गांव नरहेड़ा के साथ मंगलवार रात करीब एक 1 बजे बाइक से वापस लोट रहा था। जब उनकी बाइक लोहियानगर क्षेत्र हापुड रोड स्थित अल्लीपुर के मोड़ पर पहुंची, तभी हापुड की और से रॉन्ग साइड आ रही तेज रफ्तार बिना नंबर की क्रेटा कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी की टक्कर लगने के बाद शाहदान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया और मृतक को मोर्चरी भेजकर कार को कब्जे में ले लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts