शारदा न्यूज़, मेरठ। भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के महामंत्री राजकुमार सोनकर की बुधवार सुबह दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
राजकुमार सोनकर सुबह अपने घर कसेरूखेड़ा से लोहिया नगर स्थित मंडी जा रहे थे तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
पुलिस के द्वारा राजकुमार सोनकर को जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेडिकल कॉलेज स्थित परिसर में स्थित पोस्टमार्टम स्थल पर भाजपाईयों और बड़ी तादाद में समर्थकों का तांता लगा हुआ है।