spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsमेरठ: धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय विद्यालय संगठन का 60वां स्थापना दिवस

मेरठ: धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय विद्यालय संगठन का 60वां स्थापना दिवस

-

  • धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय विद्यालय संगठन का 60वां स्थापना दिवस।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर।

मेरठ। शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का 60वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पीएम केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस छावनी में संगठन के हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीजीटी मोनिका गोस्वामी के द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन के विकासशील इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर छात्रों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जिनमें अरुणाचल व राजस्थानी लोकनृत्य, सांस्कृतिक नृत्य तथा लघु नाटिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भूतपूर्व छात्र व जयकुमार सिंह (आॅफिसर कैडेट) ने विद्यालय के अपने अनुभवों को साझा किया। उनके द्वारा छात्रों को अच्छी शिक्षा को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या लक्ष्मी सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति प्रेरित किया। मंच का संचालन संतोष कन्नोजिया द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम का संचालन पाठ्य सहगामी क्रियाओं के प्रभारी प्रमोद कुमार के दिशा निर्देशन में किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts