spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सिक्योरिटी गार्ड पर पलटा भूसे से भरा तेज रफ्तार ट्रक, गार्ड...

मेरठ: सिक्योरिटी गार्ड पर पलटा भूसे से भरा तेज रफ्तार ट्रक, गार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा हाहाकार

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में भूसे से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़े एक सिक्योरिटी गार्ड पर पलट गया। हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक गार्ड के परिवार वालों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इंचौली थाना क्षेत्र के गांव पाबला निवासी 50 वर्षीय सुभाष यादव दौराला शुगर मिल में सिक्योरिटी गार्डन के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुभाष ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुभाष स्कूटी रोकर फोन पर बात करने लगे तभी दौराला मिल से आ रहा तेज रफ्तार गन्ने की खोई से भरा ओवरलोड ट्रक सर्विस रोड पर मौजूद गड्ढे के चलते स्कूटी पर पलट गया। जिसके चलते सुभाष ट्रक के नीचे दब गया। उधर, यह घटना देखते ही चालक ट्रक से कूद कर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जेसीबी की मदद से भूसा और ट्रक को हटाते हुए घायल सुभाष को लेकर दौराला सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सुभाष के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts