HomeCRIME NEWSमेरठ में अज्ञात चोर ने बंद मकान खंगाला, पढ़िए खबर

मेरठ में अज्ञात चोर ने बंद मकान खंगाला, पढ़िए खबर

-

  • अज्ञात चोर ने बंद मकान खंगाला,
  • नकदी सहित लाखों का माल चोरी।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के मोबिन नगर में अज्ञात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर मकान में मौजूद नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी मकान मालिक को दी। जानकारी पाकर मकान मालिक मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली और चोरों की तलाश शुरू कर दी।

मोबीन नगर का रहने वाला सरफराज मकान के ताले लगाकर अपने परिवार के साथ गुरुवार को शादी समारोह में चला गया था। गुरुवार देर रात्रि अज्ञात चोरों ने सरफराज के मकान के ताले तोड़कर मकान में रखी 77000 की नगरी सहित एलईडी, सिलेंडर व कुछ चांदी के जेवरात चोरी कर लिए सरफराज के मकान के ताले टूटे देखकर पड़ोसियों ने मामले की जानकारी सरफराज को दी। जिसके बाद सरफराज परिवार के साथ अपने मकान पर पहुंचा। इस दौरान मकान में मौजूद सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था। चोरी हुए सामान की जानकारी लेने के बाद पीड़ित ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से तहरीर लेने के बाद आरोपी अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts