HomeAccident Newsशिमला में भूस्खलन में 4 लोगों की मौत

शिमला में भूस्खलन में 4 लोगों की मौत

-

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जानलेवा बन गई है। शिमला में भूस्खलन की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई है। पिता-पुत्री सहित एक बुजुर्ग महिला और एक युवती भूस्खलन की चपेट में आ गए, जिनकी मलबे में दबकर मौत हो गई। लगातार हो रही भारी बारिश में दो घर पूरी तरह से तबाह हो गए।

राजधानी शिमला में एक घर मलबे की चपेट में आ गया। इस हादसे में एक 35 साल के व्यक्ति और उसकी 10 साल की बेटी की मौत हो गई। इसी तरह से कोटखाई में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जुब्बल तहसील की बढाल पंचायत के बाऊली गांव में मकान की दिवार गिरने से अंदर सो रही एक युवती दब गई। इस हादसे में 23 वर्षीय कनिष्का पुत्री स्वर्गीय अमर सिंह की मौत हो गई।

एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव तक पंहुचने वाली सड़क कई स्थानों पर अवरूद्ध है। प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पंहुच चुका है।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के कोटखाई उपमंडल के तहत गांव चोल, डाकघर आदर्श नगर में एक घर के पीछे भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की चपेट में आने से मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में घर में मौजूद वृद्धा कलावती पत्नी स्व. बलराम सिंह मलबे में दब गईं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts