Homeउत्तर प्रदेशMeerutजीवन में सफलता के लिए आत्म अनुशासन जरूरी: नल्लाथंबी कलेसेलवी

जीवन में सफलता के लिए आत्म अनुशासन जरूरी: नल्लाथंबी कलेसेलवी

-

  • सीसीएसयू का 36 वां दीक्षांत समारोह
  • महानिदेशक डॉक्टर नल्ला थंबी कलेसेल्वी ने कहा- जीवन में सफलता के लिए आत्म अनुशासन जरूरी

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 36 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अथिति महानिदेशक सीएसआईआर डॉक्टर नल्लाथंबी कलेसेलवी ने कहा कि डिग्री प्राप्त करने से शिक्षा समाप्त नहीं होती। ये एक सतत प्रक्रिया है। 21वी सदी की गतिशील दुनिया में जो तेजी से बदल रही है केवल वे जो लगातार सीखने के लिए इच्छुक है वे ही दुनिया द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि शाम की कक्षाओं, सेमिनारों, कार्यशालाओं आदि में खुद को नामांकित करके अपने ज्ञान को उन्नत करे। उन्होंने कहा स्वार्थी मत बनो।सपनो को हासिल करने में दूसरों की मदद करो।ये आपको उनके सम्मान, निष्ठा और सहयोग में सहायक होगा।

उन्होंने कहा किताबों को पढ़े।खुद को अपडेट करे। दुनिया भर में होने वाली घटनाओं से खुद को परिचित कराएं। अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय अवश्य निर्धारित करें। आत्म अनुशासन महत्वपूर्ण कारक है जो आपकी सफलता के लिए काफी हद तक योगदान देता है

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts