Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrएक लैब में 12 हजार, दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स, सीएमओ से...

एक लैब में 12 हजार, दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स, सीएमओ से शिकायत

-

– प्लेटलेट्स रिपोर्ट में जांच प्रयोगशालाओं का फर्जीवाड़ा उजागर।

बुलंदशहर। एक अधिवक्ता ने अपने पिता की खून जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स की संख्या में भारी अंतर का आरोप लगाया है। एक पैथोलॉजी लैब ने 12 हजार प्लेटलेट्स बताईं, जबकि दूसरी लैब में यह संख्या 1.09 लाख पाई गई। अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता आदेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पिता के माथे पर गांठ के आॅपरेशन के लिए एक चिकित्सक को दिखाया गया था। चिकित्सक ने नगर पालिका के सामने स्थित एक पैथोलॉजी लैब से कुछ जांचें कराने की सलाह दी।

इस लैब में कराई गई ब्लड जांच में प्लेटलेट्स की संख्या मात्र 12 हजार बताई गई। रिपोर्ट पर संदेह होने पर अधिवक्ता ने सिविल लाइन रोड स्थित एक अन्य पैथोलॉजी लैब से दोबारा जांच कराई। इस बार रिपोर्ट में प्लेटलेट्स की संख्या 1,09,000 दर्ज की गई।

दूसरी रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक ने आॅपरेशन कर दिया। अधिवक्ता शर्मा का आरोप है कि नगर पालिका के सामने संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब गलत रिपोर्ट तैयार कर मरीजों के गलत इलाज का कारण बन रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि लैब में कोई प्रशिक्षित कर्मी या पैथोलॉजिस्ट मौजूद नहीं है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts