Homeउत्तर प्रदेशMeerut12 साल की बच्ची ने दिया बेटी को जन्म, मुकदमा दर्ज

12 साल की बच्ची ने दिया बेटी को जन्म, मुकदमा दर्ज

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची ने 23 दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया। यौन शोषण की शिकार यह बच्ची और उसकी नवजात बेटी दोनों चिकित्सकों की निगरानी में स्वस्थ हैं। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी, पीड़िता और नवजात का डीएनए टेस्ट कराया है। जन्म के बाद नवजात को पुलिस और बाल कल्याण समिति ने सुरक्षित रखने के लिए एक अनाथ आश्रम में रखा गया है। फिलहाल बच्ची वहीं रह रही है और उसकी देखरेख की जा रही है।

थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में गांव के ही इंजमाम नामक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। घटना करीब नौ माह पहले हुई थी, लेकिन बच्ची डर के कारण परिजनों को कुछ नहीं बता पाई। करीब सात माह बाद जब बच्ची के पेट का आकार बढ़ने लगा, तो परिजनों को शक हुआ। शुरूआत में इसे नजरअंदाज किया गया, लेकिन जब पीड़िता को पेट दर्द हुआ तो महिला चिकित्सक से जांच कराई गई। जांच में बच्ची के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पूछे जाने पर बच्ची ने आरोपी इंजमाम द्वारा यौन शोषण किए जाने की जानकारी दी।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इंजमाम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और सत्यता साबित करने के लिए आरोपी, पीड़िता और नवजात का डीएनए टेस्ट कराया। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts