HomeEducation NewsMeerut: महावीर विश्वविद्यालय में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Meerut: महावीर विश्वविद्यालय में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

- इस आयोजन में महावीर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण व कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और योग के महत्व को समझते हुए स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।

-

  • एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ थीम पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ थीम पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगाभ्यास शिविर, योग मुद्राओं एवं स्वास्थ्य हस्त मुद्राओं पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री यश कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। योग अभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी विधा है, जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखती है।

 

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी को स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई गई। योगाचार्य मनीष चौधरी ने विश्वविद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और स्वस्थ जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने ‘स्वस्थ भारत मिशन’ को योग के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया।

सप्ताहभर चले इस योग सप्ताह का समापन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ, जिसमें विभिन्न योगाचार्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद विभाग के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए योगासनों ने सभी का मन मोह लिया।

इस भव्य आयोजन में महावीर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण व कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और योग के महत्व को समझते हुए स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts