Homeदेशबड़े भाई ने की सिर पर वार कर छोटे भाई की हत्या

बड़े भाई ने की सिर पर वार कर छोटे भाई की हत्या

-

जमीन के बंटवारे को लेकर देर रात छोटे भाई पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत


आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव मैं जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के सर पर हमला कर दिया। बांस से किए गए हमले में छोटे भाई के सिर में गंभीर रूप से चोटें आई। गंभीर रूप से घायल भाई को इलाज के लिए लालगंज के अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही इस मामले में परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया।

जिले के महनाजपुर थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव के रहने वाले जगदीश विश्वकर्मा 70 पुत्र सुखराम विश्वकर्मा का अपने छोटे भाई ओम प्रकाश विश्वकर्मा 67 पुत्र सुखराम विश्वकर्मा से लंबे समय से जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। किसी भी बात के चलते मंगलवार की रात बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि देर रात्रि इस घटना की सूचना मिली थी। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटा ओम प्रकाश विश्वकर्मा की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही बड़े भाई जगदीश विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts