Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में आने वाले दो दिनों में बारिश के आासार

मेरठ में आने वाले दो दिनों में बारिश के आासार

-

– तापमान में गिरावट से सुबह- शाम गर्मी से राहत, दिन में उमस कर रही परेशान


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बीते दिन मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर बादलों और धूप की आंखमिचौली के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसी को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मेरठ और आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मई महीने में मेरठ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन हाल के दिनों में मौसम में बदलाव से गर्मी का असर कम हुआ है। सोमवार को शहर में कभी बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप निकली। इसके बावजूद तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण लोगों ने राहत महसूस की।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट से दिन और रात दोनों समय मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक बना हुआ है।

मौसम विभाग की संभावना के अनुसार बारिश होने पर तापमान में और कमी आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी।वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही के अनुसार मौसम में बदलाव से आ रही इस तापमान में गिरावट से गर्मी में अस्थाई रूप से राहत मिलेगी। इसके बाद मौसम फिर से शुष्क होगा और धीरे- धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने से फिर से गर्मी बढ़ेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts