Homeदेशआज मौसम साफ, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

आज मौसम साफ, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान पर बादल छाए रहे। हवा के चलते तापमान में भी कमी आई। अगले दो दिन तक हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।


रविवार के बाद सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 22. 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम आर्द्रता 58 दर्ज की गई। वहीं, रविवार को मेरठ में प्रदूषण के स्तर में कमी आई। एयर क्वालिटी इंडेक्स 122 दर्ज किया गया। वहीं, सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि, सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलेगा और ठंड फिर बढ़ेगी।
पहाड़ों पर एक बार फिर से बर्फबारी और हल्की बूंदाबांदी के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम बदलने को तैयार है। रविवार के बाद सोमवार को सुबह के समय आसमान पर बादल छाए रहे। दिन में हवा के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आगामी 24 से 48 घंटे में मेरठ समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, वसंत पंचमी पर मौसम में सुबह से ही बदलाव दिखाई दिया। सुबह के समय आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर में धूप निकलने से मौसम फिर से बदल गया। शाम के समय ठंडी हवा चली तो तापमान में गिरावट हुई।


मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊपरी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। आगामी दिनों में तापमान में भी गिरावट के आसार बने हुए हैं। अभी दो-तीन दिन तक फिर से ठंड का असर दिखाई दे सकता है

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts