HomeTrendingयुवराज, हरभजन और रैना से हुई पूछताछ

युवराज, हरभजन और रैना से हुई पूछताछ

-

आॅन लाइन बेटिंग का मामला, सोनू सूद व उर्वशी से पूछे सवाल।

मुंबई। आॅनलाइन बेटिंग केस में कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ हुई है। ईडी सूत्रों ने इस बारे में जानकारी मुहैया कराई है। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना से ईडी ने सवाल किए। इसके साथ ही बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। ईडी का ये एक्शन इसलिए हो रहा है, ताकि ये जाना जा सके कि जिन प्लेटफॉर्मस को बैन किया गया है। उनका प्रचार-प्रसार क्यों कर रहे हैं। जिनमें वन बेट, फेयर प्ले और महादेव आॅनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म शामिल है। इसी को लेकर पूर्व क्रिकटर्स और बॉलीवुड कलाकार के खिलाफ ईडी का ये एक्शन हो रहा है।

पिछले दिनों ही कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत एक बड़े आॅनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पश्चिम बंगाल समेत दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और असम में फैले कई ठिकानों पर सर्च आॅपरेशन चलाया गया था। इस आॅपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए थे। इस आॅपरेशन के दौरान एऊ ने 766 म्यूल बैंक अकाउंट्स और 17 डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स फ्रीज कर दिए।

जो इस गैर-कानूनी सट्टेबाजी और जुए से जुड़े पैसों के लेनदेन में इस्तेमाल हो रहे थे। ईडी ने विशाल भारद्वाज उर्फ़ बादल भारद्वाज और सोनू कुमार ठाकुर नाम के दो आरोपियों को पीएमएलए के तहत गिरफ़्तार भी किया था। दोनों को कोलकाता की विशेष अदालत में पेश किया गया,जहां से उन्हें 10 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया था।

अप्रैल के महीने में भी महादेव आॅनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की थी। तब ईडी ने इस मामले में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के बाद 573 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया था। यह धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 16 अप्रैल 2025 को दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और संबलपुर (ओडिशा) में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts