Homeउत्तर प्रदेशMeerutजमीन के विवाद में छोटे भाई पर किया हमला

जमीन के विवाद में छोटे भाई पर किया हमला

-

– बलकटी के हमले से छोटा भाई और बच्चे गंभीर रूप से घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में एक फीट जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बड़े भाई ने अपने साले और बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई और उसके बच्चों पर बालकटी से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना भावनपुर के मानपुर गांव की है। मनवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा भाई यशवीर परिवार के साथ एक ही मकान में रहता है। मकान के आगे दो फुट का चबूतरा है, जिसके बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

यशवीर चबूतरे की एक फुट जमीन पर अपना हक मांग रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जिसे उस समय तो आसपास के लोगों ने शांत करा दिया था। हालांकि, बाद में यशवीर ने अपने साले और दो बेटों के साथ मिलकर मनवीर पर गाली-गलौज करते हुए बालकटी से हमला कर दिया।

मनवीर के माथे में बालकटी लगने से वह बेहोश हो गए। जब उनके बेटे मनीष और बेटी खुशी उन्हें बचाने आए, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया।

पुलिस ने घायलों को भावनपुर सीएचसी में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts