HomeTrendingयुवती का खेत में पेड़ से लटका मिला शव

युवती का खेत में पेड़ से लटका मिला शव

-

मां ने गांव के ही युवक पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी


रामपुर। टांडा स्थित दुलीवाला मोहल्ले में शुक्रवार सुबह 22 साल की युवती का शव घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मृतका की मां गोमती देवी ने गांव के ही युवक अनिल पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

गोमती देवी ने आरोप लगाया कि अनिल पिछले करीब डेढ़ साल से उनकी बेटी स्वाति सैनी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर पहले पंचायत भी हुई थी। परिवार और ग्रामीणों ने अनिल को 10-12 बार समझाया था। इसके बावजूद वह स्वाति पर दबाव बनाता रहा।

परिवार ने स्वाति की शादी कहीं और तय कर दी थी। मां के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात स्वाति परिवार के साथ घर में सोई थी। उनका आरोप है कि घर का दरवाजा बंद होने के बावजूद अनिल उसे घर से बाहर ले गया और जंगल में हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।

घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, टी-शर्ट, लोअर और कुछ नकदी मिली है। मृतका की मां का दावा है कि ये सामान अनिल के हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। तहरीर मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts