HomeCRIME NEWSमेरठ: बहसूमा कस्बे में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में फेंका...

मेरठ: बहसूमा कस्बे में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में फेंका शव

-

  • बहसूमा में पड़ोसी से बातचीत के दौरान हुआ था झगड़ा, आरोपी हुआ फरार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बहसूमा कस्बे में सोमवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजन (22) के रूप में हुई है। वह ट्रक चालक था। बहसूमा कस्बे के मोहल्ला बसी का रहने वाला था।

सोमवार शाम 6 बजे राजन और उसका पड़ोसी सचिन आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। रात 9 बजे सचिन ने राजन को हंसापुर रोड स्थित प्लांट पर बुलाया। वहां दोनों में फिर झगड़ा हुआ। आरोप है कि सचिन ने तमंचे से राजन को गोली मार दी। मौके पर ही राजन की मौत हो गई। आरोपी सचिन शव को गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गया।

रात 10 बजे तक जब राजन घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने थाने में सूचना दी। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts