spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमुजफ्फरनगर में युवक की गला रेतकर हत्या

मुजफ्फरनगर में युवक की गला रेतकर हत्या

-

छत पर पड़ा मिला शव, दो दोस्तों ने शराब पीने के बाद घर में मार डाला


मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके दो दोस्तों ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी घर से भाग गए। स्वजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अलमासपुर निवासी जितेंद्र और चुहिया पुत्र अशोक कुमार टेंट की दुकान पर काम करता था। मंगलवार रात वह अपने मकान की छत पर दो दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। बताया गया है कि किसी बात को लेकर उसका दोस्तों से विवाद हो गया।
दोनों दोस्तों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। काफी देर तक जितेंद्र के नीचे न आने पर परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसका शव लहूलुहान पड़ा है।

नई मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। परिजनों को दोस्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 20 फरवरी रात 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई थी कि अलमासपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की दो अज्ञात व्यक्तियों ने शराब पीने के बाद उसी के घर में हत्या कर दी गई।

घटना के बाद एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिनमें नजर आया कि दो व्यक्ति दौड़ते हुए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts