Homeउत्तर प्रदेशLucknowयोगी सरकार ने किया ऐलान, यूपी में दीपावली के बाद इस दिन...

योगी सरकार ने किया ऐलान, यूपी में दीपावली के बाद इस दिन की छुट्टी की घोषणा, रखी ये शर्त

-


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने दीपावली के बाद एक और दिन की छुट्टी की घोषणा की है। हालांकि, यह छुट्टी शर्तों के साथ मिलेगी। यूपी सरकार ने 31 अक्टूबर 2024, दीपावली के अगले दिन 1 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। हालांकि, इसके लिए शर्त रखी गई है। इस आदेश के अनुसार 1 तारीख को छुट्टी तो रहेगी लेकिन 9 नवंबर को दफ्तर खुले रहेंगे।

एक आदेश में कहा गया है कि सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति संख्या-528/तीन- 2023-39(2)/2016 दिनांक 4 दिसम्बर, 2023 द्वारा वर्ष 2024 हेतु निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन घोषित राजपत्रित अवकाशों के अन्तर्गत प्रस्तर-2 के कमांक-20 पर दिनाँक 31-10-2024 को दीपावली के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।

योगी सरकार ने रखी ये शर्त

आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में दीपावली का पर्व दिनांक 31.10.2024 के साथ-साथ दिनांक 01.11.2024 (दिन शुकवार) को भी मनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त दिनांक 01-11-2024 (दिन शुक्रवार) को भी दीपावली का सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार दीपावली का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 01-11-2024 को इस शर्त के अधीन घोषित किया जाता है कि दिनांक 9-11-2024 (दिन शनिवार) को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts