HomeEducation NewsMeerut News: "महिलाओं की स्वच्छता और प्रजनन स्वास्थ्य" पर कार्यशाला का आयोजन

Meerut News: “महिलाओं की स्वच्छता और प्रजनन स्वास्थ्य” पर कार्यशाला का आयोजन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी , कॉलेज मेरठ, की “मेडिकल कमेटी” की ओर से प्राचार्या अनिता राठी के कुशल निर्देशन में एक कार्यशाला का आयोजन “महिलाओं की स्वच्छता और प्रजनन स्वास्थ्य” पर किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को उनके शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा। कार्यशाला का शीर्षक “हेल्दी बॉडी, कॉन्फिडेंट माइंड- वूमेन हाइजीन एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ” रखा गया।

 

 

कार्यक्रम की रिसोर्स पर्सन डॉक्टर आयशा अंजुम स्त्री रोग विशेषज्ञ ने छात्राओं और उपस्थित शिक्षिकाओं के सम्मुख स्वच्छता एवं प्रजनन स्वास्थ्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, कि सही जानकारी, स्वच्छ आदतें और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं महिलाओं में आत्मविश्वास और उनके जीवन गुणवत्ता को सीधे प्रभावित करती हैं।

 

 

कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता, सुरक्षित सेनेटरी उत्पादों का उपयोग, साफ सफाई की सही विधियां, संक्रमण से बचाव और मिथकों एवं सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने पर चर्चा की गई।

प्रतिभागियों को बताया गया कि स्वच्छता की कमी से मूत्र मार्ग संक्रमण, प्रजनन पथ संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं जो उत्पन्न हो सकती हैं उन्हें सही जानकारी और सावधानियां से रोका जा सकता है।

 

 

कार्यशाला में उपस्थित सभी छात्राओं को “अल्बर्ट डेविड लिमिटेड” की ओर से कंपनी मैनेजर विजय शर्मा द्वारा सेनेटरी पैड वितरण किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की मेडिकल कमेटी इंचार्ज डॉ विनेता ने सभी का धन्यवाद किया।

कार्यशाला में आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रो. दीप्ति कौशिक, प्रो. दीपा त्यागी, प्रो. ममता , डॉ. स्वर्णा, डॉ. मीनू, डॉ. महिमा डॉ. नीलम , मोनिका शर्मा, कु. पंखुड़ी कक्कर एवं ज्योति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विदुषी वशिष्ठ द्वारा किया गया । सोहनवीर का विशेष योगदान रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts