Homeउत्तर प्रदेशMeerutपोर्टल हुआ बंद, श्रमिकों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

पोर्टल हुआ बंद, श्रमिकों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

-

– सामाजिक निर्माण श्रमिक फाउंडेशन के बैनर तले श्रमिकों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन


शारदा रिपोर्टर, मेरठ– सामाजिक निर्माण श्रमिक फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पोर्टल बंद होने से श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और योजना का लाभ लेने की समय अवधि समाप्त हो रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 29 जनवरी 2024 से बीओसी पोर्टल बंद चल रहा है, जिस कारण श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीओसी पोर्टल को तत्काल संचालित किया जाए। इसके अलावा श्रमिकों की योजनाओं के लाभ की फाईलों से संबंधित विभाग अधिकारियों द्वारा सन 2023 में पूर्ण जांच करने के बाद भी अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ। भुगतान को तत्काल कराया जाए।

इसके अलावा बीओसी बोर्ड द्वारा श्रमिकों को दी जाने वाली योजनाओं को धीरे धीरे बंद किया जा रहा है, जो श्रमिकों को हित में नहीं है। बताया कि कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत 55 हजार श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को दिए जाते थे। 2021 में सरकार ने इसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया, लेकिन अभी तक यह योजना पूर्ण रूप से लागू नहीं हो पाई है। श्रमिको के जर्जर जर्जर मकानों की जांच कराकर पक्के मकान बनवाए जाए।

श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रसी योजना वर्ष 2021 व 2023 में शिशु हित, मातृत्व हित, बालिवा आशीर्वाद, पुत्री विवाह, दुर्घटना एवं मृत्यु सहायता योजना आदि में पात्र लाभार्थियों द्वारा आवेदन किउ गए, लेकिन बिना कोई सूचना दिए निरस्त कर दिया गया, जो श्रमिक हित में नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा किइ इन सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts