Homeउत्तर प्रदेशMeerutखेत से बथुआ तोड़ने पर महिला का तोड़ा हाथ, पढ़िए पूरी खबर

खेत से बथुआ तोड़ने पर महिला का तोड़ा हाथ, पढ़िए पूरी खबर

-

  • एक अन्य महिला से भी मारपीट।

शारदा रिपोर्ट

लावड़। महल गांव स्थित एक खेत से बथुआ तोड़ने के दौरान किसान ने दो महिलाओं के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। एक महिला का मारपीट में हाथ टूट गया। पीड़ित महिलाओं ने चौकी पर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया।

लावड़ कस्बे के मोहल्ला खारा कुंआ निवासी सुरेश देवी पत्नी नत्थू ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली महिला बाला के साथ महल गांव स्थित एक खेत से बथुआ व घास लेने गई थी। आरोप है कि बथुआ व घास तोड़ने के दौरान एक किसान ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की। मारपीट में सुरेश देवी का हाथ टूट गया। घर पहुंची महिलाओं ने परिजनों को जानकारी दी, जिस पर परिजन महिलाओं को साथ लेकर चौकी पहुंचे। पीड़ित ने चौकी पर आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को सीएचसी दौराला पर उपचार दिलाया। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के बेटे को फिलहाल हिरासत में ले रखा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts