HomeCRIME NEWSखुद को आग लगाने वाली महिला की ईलाज के दौरान मौत

खुद को आग लगाने वाली महिला की ईलाज के दौरान मौत

-

पति के अवैध संबंध से नाराज महिला ने गुरूवार को खुद को लगा ली थी आग


शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित खुशहाल नगर की रहने वाली एक महिला ने पति केअवैध संबंधों की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को खुद में आग लगा लगा ली थी। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया था। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

खुशहाल नगर जाहिद की शादी निकट की ही रहने वाली शबनम के साथ करीब 7 साल पहले हुई थी उसके दो बच्चे भी हैं। जाहिद शबनम और अपने बच्चों के साथ करीब पांच साल से किराए के मकान में रहता है।

जानकारी के अनुसार जाहिद के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है जिनके बारे में जानकारी मिलने पर उसका शबनम से रोज विवाद होता था किसी को लेकर बृहस्पतिवार को शबनम ने खुद को आग के हवाले कर लिया। इस दौरान शबनम गंभीर रूप से चस गई थी आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया था जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया था। टीम को शबनम के कमरे से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। महिला की मौत होने के बाद पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दायर कर जांच में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts