spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमहिला ने 20 नींद की गोलियां खाईं, हालत गंभीर

महिला ने 20 नींद की गोलियां खाईं, हालत गंभीर

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में वंडर सिटी कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम एक महिला ने नींद की करीब बीस गोली एक साथ ले ली। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई।परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

बागपत के दोघट निवासी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वह एयरफोर्स से रिटायर्ड है। वर्तमान में मवाना स्थित कैनरा बैंक में हैं। उनके अनुसार बेटे अभिषेक की शादी तीन वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर में झिंझाना निवासी महिला से हुई थी। शादी के तीन साल बाद भी दोनों के कोई बच्चा नहीं है। वहीं बेटे अभिषेक द्वारा एक नया रेस्टोरेंट खोला जा रहा है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधु की काफी समय से तबीयत खराब चल रही है। महिला का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को महिला ने 20 से अधिक नींद की गोलियों का सेवन कर लिया। नींद की गोली खाने से महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल से मीमो थाने पहुंचने के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी है। सीओ ज्वाला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं आई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts