spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना गंगनहर में कूदकर महिला ने दी जान, मचा कोहराम

सरधना गंगनहर में कूदकर महिला ने दी जान, मचा कोहराम

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर सरधना थाना क्षेत्र स्थित गंगनहर की पटरी पर टहल रही महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से कुछ दूरी पर महिला को बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

आसपास के लोगों के अनुसार गुरुवार की दोपहर लगभग 45 वर्षीय महिला नानू पुल के पास टहल रही थी। देखते ही देखते महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। यह नजारा देख रहे लोगों के होश उड़ गए। नहर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों को भी नहर में उतार दिया। कुछ दूरी पर गोताखोरों ने नहर में डूब रही महिला को बाहर निकाल लिया। अचेत हो चुकी महिला को आनन-फानन में सरधना सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने मृतका को पहचानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts