spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSपत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा, हाई वोल्टेज...

पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा, हाई वोल्टेज ड्रामा

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की रामबाग कॉलोनी में पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद वहां हाई वोल्टेज हंगामा हो गया। इस दौरान महिला के परिवार वालों ने प्रेमिका की पिटाई कर दी उसको जमकर पीटा गया। इस दौरान महिला का पति प्रेमिका को बचाता दिखा उसने अपनी पत्नी पर हमला बोल दिया। बाद में महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अलीगढ़ की रहने वाली शायमा की शादी 15 साल पहले शास्त्रीनगर के रहने वाले शहजाद के साथ हुई थी उसके दो बच्चे भी हैं। शहजाद का रामबाग कॉलोनी की रहने वाली एक हिंदू युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी को लेकर पति-पत्नी में कितनी बार विवाद भी हो चुका है।

बृहस्पतिवार दोपहर को शहजादा अपनी प्रेमिका से मिलने रामबाग कॉलोनी पहुंच गया शहजाद की पत्नी अपने जीजा के साथ पति का पीछा करते हुए रामबाग कॉलोनी पहुंची और पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद वहां जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया चीख पुकार मच गई। इस दौरान शायमा के का जीजा ने प्रेमिका की पिटाई कर दी। महिला शायमा भी उसे पीटने लगी जिसके लेकर शहजाद ने अपनी पत्नी शायमा को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शहजाद को हिरासत में ले लिया। बाद में शायमा नौचंदी थाने पहुंचकर अपने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts