Homeउत्तर प्रदेशMeerutकावड़ खंडित होने पर आक्रोशित कावड़ियों ने कार में की तोड़फोड़, जमकर...

कावड़ खंडित होने पर आक्रोशित कावड़ियों ने कार में की तोड़फोड़, जमकर काटा बवाल

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित काशी टोल प्लाजा पर रॉन्ग साइड आ रही कार ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। इस दौरान कावड़ खंडित होने पर आक्रोशित कावड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर चालक की जमकर पिटाई कर दी। कार की टक्कर के बाद कांवड़ियों ने जमकर बवाल काट दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक विशेष समुदाय के कार चालक को हिरासत में ले लिया। वही कार में सवार तीन युवक फरार हो गए, पुलिस कांवड़ियों को मनाने में जुटी हुई है।

 

 

शुक्रवार दोपहर मेरठ की ओर से दिल्ली की तरफ रॉन्ग साइड जा रही कार ने एक कांवड़िये को टक्कर मार दी। जिसके चलते कावड़िये की कावड़ खंडित हो गई। इस दौरान कावड़ियों ने दिल्ली रोड पर जमकर बवाल काट दिया और विशेष समुदाय के कार चालक को पड़कर जमकर धुनाई कर दी। कावड़ियों का उग्र रूप देखकर कार में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कावड़ियों से कार चालक को बचाया और उन्हें समझाने में जुट गई।

कावड़िए कावड़ खंडित होने और जल मंगाने की बात पर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस जल्द कांवड़ियों को जल उपलब्ध कराने की बात कह कर समझने का प्रयास कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts