औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवडियों की लगी लाइनें 

Share post:

Date:

औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवडियों की लगी लाइनें

  • शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़।

  • औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवडियों की लाइनें लगी।


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

 

मेरठ। आज शिवरात्रि पर पश्चिम उत्तर प्रदेश में कावड़ियों का सैलाब उमड़ा हुआ है वहीं आज शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की लंबी लंबी कतारें मंदिरों पर लगी है।

 

बात करें मेरठ के सबसे प्रमुख शिवालय की तो औघड़नाथ मंदिर में कावड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी है। वहीं हर साल करीब 2 से ढाई लाख कावड़िए मेरठ के औघड़नाथ मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।

 

आज सुबह से ही शिव भक्तों की कतारें मंदिर और उसके बाहर सड़क पर लग गई। भगवान भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए हर कोई उत्सुक है।

 

वही शिव भक्तों की भारी भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

 

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है। मंदिर परिसर में भोले के बीच में पुलिस बल तैनात किया गया है। ताकि कोई भी अराजक गतिविधि को अंजाम न दे सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

इस बार ग्रहों के दुर्लभ संयोग में मनेगी होली

राहुल अग्रवाल ज्योतिषाचार्य, वास्तुविद मेरठ। इस वर्ष मस्ती व रंगों का...

समीप्ता ग्रुप ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शास्त्री नगर में समीप्ता ग्रुप की...

पीएम मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

दोनों देश एक दूसरे के सुख दुख में...