HomeEducation Newsसीसीएसयू में भारत विजन को लेकर हुआ वेबिनार

सीसीएसयू में भारत विजन को लेकर हुआ वेबिनार

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में विकसित भारत/2047 युवाओं को विकसित भारत विजन-2047 से जोड़ने के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन विभाग में एक वेबिनार का आयोजन किया गया।

वेबिनार में विकसित भारत@2047 का उद्देश्य आजादी के 100 वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस विजन में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रुप से चर्चा की गयी। विकसित भारत विजन 2047 की जागरूकता के लिए विश्वविद्यालय परिसर में दो होर्डिंग भी लगाए गए हैं। इसके अलावा गुरुवार को तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय 90.8 कम्युनिटी रेडियो में गणित विभाग बॉटनी विभाग तथा जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग के शिक्षकों एवं छात्रों ने विकसित भारत 2047 को लेकर लाइव चर्चा की। लाइव चर्चा के दौरान भाग गया कि 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी साथ ही भारत फिर से विश्व गुरु की पदवी हासिल करेगा वसुदेव कुटुंबकम की संस्कृति ही हमें दुनिया से अलग बनाती है।

आज पूरा विश्व भारत की ओर निगाहें लगाए बैठा है कोई भी समस्या हो पूरा विश्व सबसे पहले भारत की ओर देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व विश्व में भारत की साख बड़ी है। आज हम हर क्षेत्र में तुम निर्भरता की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं यही कारण है कि हमारा देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। वही आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों में छात्रों को जागरुक करते हुए फीडबैक फार्म भी भरवा गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts