Homemausamदिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश

-

नई दिल्ली/एनसीआर।    राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार दोपहर के बाद मौसम अचानक से बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद तेज आंधी शुरू हो गई। जिसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। एनसीआर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था।

पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद बृहस्पतिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर तक जहां तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल थे, वहीं शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग की ओर से पहले ही मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई थी, जो शाम को सही साबित हुई।

दोपहर के समय अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिसके बाद कई इलाकों में धूलभरी आंधी आई। इसके बाद तेज बारिश और बिजली की कड़क के साथ मौसम सुहावना हो गया। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। कई जगह लोग घरों की छतों और बालकनियों से बारिश का आनंद लेते नजर आए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts