spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsझारखंड में शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी मतदान

झारखंड में शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी मतदान

-

  • वोटिंग के लिए लगी लंबी कतार.
  • 10 राज्यों की 31 सीटों पर वोटिंग जारी.

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, झारखंड (पहले चरण) में शाम 5 बजे तक 64.86% मतदान हुआ।

 

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, झारखंड (चरण-1) में दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान हुआ।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 43 सीटों पर आज पहले फेज के तहत वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 4 सीटें एससी और 6 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो कि शाम 6 बजे तक होगी।

राजस्थान में सात, पश्चिम बंगाल में छह, असम में पांच, बिहार में चार, केरल में तीन, मध्य प्रदेश में दो और मेघालय, गुजरात, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में एक-एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. वहीं पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया था।

झारखंड में पहले चरण के मतदान में चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, सरयू राय, चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, रामदास सोरेन, पूर्णिमा दास, डा. अजय कुमार और मंगल कालिंदी जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक झारखंड में सुबह 11 बजे तक 29.31 फीसदी मतदान हुआ है। बूथ पर अब लोगों की लंबी कतार देखी जा रही है।जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नोवामुंडी प्रखंड के ताड़ेया बूथ केंद्र संख्या 85 बदले जाने से नाराज मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया।

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास मतदान करने के लिए अपनी बहू सह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास, पत्नी और बेटा ललित दास के साथ मतदान करने पहुंचे।झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। शुरूआती घंटों में मतदान केंद्रों पर भीड़ देखी गई। सुबह 9:30 बजे तक जिले में औसतन 11.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts