spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsकमजोर हड्डियों को मजबूत करेगा विटामिन डी

कमजोर हड्डियों को मजबूत करेगा विटामिन डी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। हमारे शरीर में कई सारे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो हमें अलग-अलग तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं और सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं। विटामिन-डी इन्हीं एक है, जो हमारे शरीर में कई जरूरी काम करता है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ ही आॅस्टियोपोरोसिस को रोकने में भी मदद कर सकता है। ऐसे में शरीर में इसकी पूर्ति करना बेहद जरूरी है।

हालांकि, तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और कामकाज के प्रेशर की वजह से कई लोगों के शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी होने लगती है। इसकी कमी होने से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप कुछ आसान और नेचुकल तरीकों से शरीर में कम होता विटामिन-डी का लेवल पूरा कर सकते हैं।

सूरज की रोशनी विटामिन-डी की कमी दूर करने का सबसे आसान और नेचुरल तरीका है। सनलाइट शरीर को विटामिन-डी बनाने के लिए प्रेरित करती है, जिससे शरीर में इसकी कमी पूरी होती है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा खासकर दिन के समय सूरज के संपर्क में आने से स्किन कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सुबह की थोड़ी सी धूप भी विटामिन-डी के स्तर रो पूरा करने में मदद कर सकती है।

अलग-अलग तरह की कई सारी मछलियां विटामिन-डी का बेहतरीन सोर्स होती हैं। ऐसे में अगर आप नॉन- वेजिटेरियन हैं और डाइट के जरिए शरीर में इसकी कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो फैटी फिश आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगी। आप इसके लिए आप रेनबो ट्राउट, सार्डिन, टूना फिश और कॉड लिवर तेल को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा एक अध्ययन के मुताबिक अटलांटिक मैकेरल और हेरिंग भी विटामिन-डी के बेहतरीन स्रोत हैं।

शरीर में विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए सिर्फ ताजी मछली भी एक मात्र आॅप्शन नहीं हैं। आप डिब्बाबंद मछली यानी कैन्ड फिश से भी विटामिन-डी प्राप्त कर सकते हैं। जनवरी 2022 में जर्नल आॅफ न्यूट्रिशनल मेडिसिन एंड डाइट केयर के एक अध्ययन के मुताबिक तेल में डिब्बाबंद टूना और सार्डिन विटामिन-डी के बढ़िया सोर्स होते हैं।

अंडे : अंडे भी विटामिन-डी प्राप्त करने का एक सुविधाजनक तरीका है। आप इन्हें दिन के किसी भी समय नाश्ते, दोपहर के भोजन, रात के खाने और मीठे व्यंजनों में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान दें कि अंडे में विटामिन-डी उसकी जर्दी यानी योक से आता है, इसलिए पूरा अंडा खाना जरूरी है, सिर्फ उसका सफेद भाग का नहीं।

मशरूम: अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो सूरज की रोशनी के अलावा मशरूम एक मात्र ऐसा वेजिटेरियन आॅप्शन है, जिसमें इस विटामिन को पाया जाता है। इंसानों की ही तरह मशरूम भी विटामिन-डी का उत्पादन कर सकता है। ऐसे में इसे डाइट में शामिल कर आप शरीर में इसकी कमी दूर कर सकते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts