HomeTrendingथाने में ग्रामीण ने किया आत्मदाह, मौत

थाने में ग्रामीण ने किया आत्मदाह, मौत

-

दरोगा समेत तीन निलंबित, पुलिस कार्रवाई के विरोध में आग लगाई थी


संभल। धनारी थाना परिसर में खुद को आग लगाने वाले ग्रामीण मोरध्वज यादव की दिल्ली एम्स में मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कार्रवाई करते हुए एक दरोगा, एक सिपाही और एक हेड मोहर्रिर को निलंबित कर दिया है।

यह घटना 18 जून की शाम की है। घटना से एक दिन पहले, 17 जून को गांव बगढेर में बच्चों के मुंडन संस्कार के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा और विवाद में शामिल मृतक मोरध्वज के भाई लखपत सिंह और भतीजे भारत सिंह को हिरासत में ले लिया था। मोरध्वज यादव अपने भाई और भतीजे को छुड़ाने तथा पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के लिए थाने पहुंचा था।

बताया जाता है कि 18 जून की शाम करीब 6 बजे जब पुलिस दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर रही थी, तभी मोरध्वज थाने पहुंचा। काफी देर तक चली बहस के बाद उसने अचानक अपने साथ लाया पेट्रोल शरीर पर उड़ेल लिया और आग लगा ली।

युवक के आग की लपटों में घिरते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कंबल और गमछे डालकर आग बुझाई। इस मामले में निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में दरोगा ओमेंद्र सिंह, सिपाही राजकुमार और हेड मोहर्रिर संदीप गौतम शामिल हैं।

ग्रामीण को सीएचसी बहजोई से जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल के लिए रेफर किया गया और यहां से गंभीर स्थिति में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, वहां 18 जून की देर रात को उसे दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भेज दिया गया था जहां उसकी 20 जून को मौत हो गई।

घटना की सूचना पर सीओ बहजोई स्तुति सिंह पहुंची, वहीं एसपी कृष्ण विश्नोई सरकारी अस्पताल पहुंचे। थाना परिसर में आत्मदाह के प्रयास की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 21 जून को पांच थानों की पुलिस, सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा सहित 80 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था।

घटना से उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे एक युवक ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते युवक आग की लपटों से घिर गया, थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई थी, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts