spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsVaranasi Accident: बाइक सवार जीजा-साले को लोडर ने रौंदा

Varanasi Accident: बाइक सवार जीजा-साले को लोडर ने रौंदा

-

– आधी रात में हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, पॉलीथीन में लपेटकर पुलिस ले गई।

वाराणसी। आजमगढ़ हाईवे पर गुरुवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। कोहरे के चलते तेज रफ्तार लोडर ने दोनों को कुचल दिया। दोनों के शव टुकड़ों में बंटकर सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद चालक लोडर लेकर भाग गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे लाश के टुकड़ों को समेटा। टुकड़ों को पॉलिथीन में भरकर मोर्चरी भिजवाया। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बदहवास हालत में परिजन मौके पर पहुंचे।घटना चोलापुर थाना क्षेत्र की है।

 

 

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के रहने वाले नितीश राजभर (40) अपनी ससुराल में वाराणसी के जगदीशपुर चोलापुर में गए थे। रात में नतीश साले दीपक राजभर (28) के साथ बाजार गए। रात 10 बजे के बाद दोनों घर लौट रहे थे।

रास्ते में बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए दीपक ने बाइक मोड़ी और दोनों टिसौरा पेट्रोल पंप की ओर बढ़े। टिसौरा पेट्रोल पंप के पास बाइक मोड़ते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों लोडर में फंस गए और पहियों के नीचे आ गए। चालक दोनों को रौंदते हुए मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तड़पते देखा तो पुलिस को सूचना दी। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बाइक, मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर दोनों की पहचान की और परिजनों को सूचना दी।

परिजनों ने बताया कि दीपक राजभर की शादी नहीं हुई थी। उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। वह दानगंज बाजार में एक दुकान पर काम करता था। जीजा से उसका काफी लगाव था। इसी वजह से वह काम छोड़कर उनके साथ बाजार गया था। जीजा-साले की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर बिलखने लगे। नितीश राजभर के परिजनों को धुरदौड़ चंदवक में सूचना दी गई, कोहरे के चलते उनके परिजन भोर तक पहुंच पाएंगे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंचाया फिर मोर्चरी में भिजवाया, जहां दोनों का आज दोपहर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

फुलवरिया ओवरब्रिज पर आधी रात तीन वाहन टकराए

वाराणसी में 25 दिसंबर की रात अचानक कोहरा बढ़ने पर कई हादसे हुए। ताबड़तोड़ हादसों में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, जिले में 25 लोगों को मामूल हादसों में चोटें लगी। रात करीब 10 बजे लहरतारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई।

पता चला कि स्कॉर्पियो, स्कोडा कार और एक मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल चालक संतुलन खोकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

हादसे की सूचना मिलते ही लहरतारा चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर बीएचयू भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts