spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: 22 फरवरी को होगा वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन

मेरठ: 22 फरवरी को होगा वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन

-

– निर्धन कन्याओं का भी विवाह कराएगी सभा, श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा ने दी जानकारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी द्वारा प्यारेलाल शर्मा स्मारक में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजनकतार्ओं ने बताया कि, 17वें वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 22 फरवरी रविवार सुबह 9:30 बजे पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक ( निकट बच्चा पार्क मेरठ ) पर होगा।

 

 

कार्यक्रम महाराज श्री अग्रसेन जी महाराज के ध्वज पूजन व ध्वजारोहण से प्रारंभ होकर अतिथि सम्मान से कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। वहीं, इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) और कुंवर शेखर विजेंद्र (अध्यक्ष शोभित विश्वविद्यालय मेरठ) रहेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, देहरादून और महाराष्ट्र से वैश्य बंधु उपस्थित होंगे। जो विवाह योग्य अपनी पुत्र और पुत्र को लेकर पहुंचेंगे।

इस अवसर पर संस्था द्वारा एक परिचय पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों का जीवन परिचय पत्रिका में होगा, उसे देखकर विवाह के लिए माता-पिता और परिवारजन आपस में विवाह के लिए बातचीत कर सकेंगे। बताया कि, अभी तक पत्रिका में 1500 से अधिक पंजीकरण संस्था को प्राप्त हो चुके हैं।

कार्यक्रम स्थल पर युवक युवतियों की कुंडली मिलान के लिए ज्योतिष आचार्य की व्यवस्था भी की गई है। जिसमें अभिभावक अपने पुत्र-पुत्री की जन्मपत्री का मिलान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि, कार्यक्रम स्थल पर जिन्होंने अपना पंजीकरण कराया है, वह परिचय सत्र में अपना परिचय भी देंगे। उन्हें अपने जीवनसाथी कैसा चाहिए उसके बारे में भी विस्तृत रूप से युवक युवती परिचय सत्र में चर्चा करेंगे।

महामंत्री अमन गुप्ता ने जानकारी दी कि जो अभिभावक अपने विवाह योग्य पुत्र या पुत्री का पंजीकरण नहीं कर पाए हैं वह भी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है। वहीं, अध्यक्ष सर्वेश नंदन गर्ग ने कहा कि, कार्यक्रम वाले दिन जो अभिभावक धन के अभाव में अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं हैं वह संस्था को अपना आवेदन दे सकते हैं। संस्था द्वारा 11 निर्धारित कन्याओं का विवाह भी करवाया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में मुख्य संरक्षक राजेश अग्रवाल, मुख्य संयोजक मुकेश अग्रवाल, संयोजक राजीव मित्तल, प्रफुल्ल राजवंशी, पत्रिका संपादक संजय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता मनु, राम प्रसाद गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विशाल गर्ग, महेश मित्तल, महेश सिंघल, विशाल गुप्ता, सत्येंद्र अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अनिल सिंघल, देवेंद्र गोयल, नरेंद्र गर्ग, जुगल किशोर गर्ग, अनिल कंसल आदि शामिल रहे ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts